आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई झड़ते बालों ओर कम उम्र में होने वाले सफेद बालों से परेशान है।अगर आपभी समय से पहले कम उम्र में ही सफेद बालों से परेशान हैं या आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप आंवला वाटर का इस्तेमाल कर कैसे अपने बालों को झरने और सफेद होने से रोक सकते है चलिए जानते है।

बालों को समय से पहले सफेद होने और झड़ने से रोकने के लिए पहले के लोग आंवला का ही इस्तेमाल किया करते थे। आयुर्वेद में सदियों से आंवला को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है।
आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड जैसे कई न्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं,जो कि बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।
तो चलिए लिए जानते हैं बालों के विकास के लिए आंवला और आंवला वाटर के क्या फायदे हैं।
बालों के विकास के लिए विटामिन सी सबसे अधिक फायदेमंद है।आंवला पानी पीने या इसे अपने बालों में लगाने से स्कैल्प को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, वही जो आपके बालों के विकास में मदद भी करता हैं।
समय से पहले सफेद होने से बाल को कैसे रोकता है आंवला।
खराब लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते है। आंवला और इसका पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीएजेनिग और बालों को सफेद होने से रोकने काम करते है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है।